महंगे गिफ्ट का झांसा देकर युवती से 1.47 लाख की साइबर ठगी

हीरानगर क्षेत्र की युवती साइबर ठग के झांसे में आकर बनी ठगी की शिकार जन्मदिन पर महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगे 1 लाख 47 हजार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ‘डिजिटल रिलेशनशिप’ का झांसा देकर साइबर फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हीरानगर पुलिस ने गौरी नगर निवासी एक युवती की शिकायत पर 1.47 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है। शातिर साइबर ठग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवती से दोस्ती की और खुद को यूरोप में लग्जरी कार शोरूम का संचालक बताते हुए उसे अपनी बहन बना लिया। इसके बाद जन्मदिन का कीमती गिफ्ट भेजने और मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल फंसने का झांसा देकर कस्टम व अन्य टैक्स के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 47 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब आरोपी ने भारत आने पर पुलिस द्वारा रोके जाने का नया बहाना बनाकर और पैसे मांगे, तब युवती को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और उनके महंगे उपहारों के लालच में फंसकर ठगी का शिकार होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ताजा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर का है, जहाँ रहने वाली एक युवती साइबर ठग के बिछाए जाल में फंस गई।​अज्ञात ठग ने सोशल मीडिया पर युवती से संपर्क किया और खुद को यूरोप का एक बड़ा कार शोरूम संचालक बताकर बातचीत शुरू की। बातों-बातों में उसने युवती को बहन बनाने का झांसा दिया और भावनात्मक रूप से जोड़ लिया।कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने युवती को जन्मदिन पर यूरोप से एक बेहद कीमती गिफ्ट पार्सल भेजने का दावा किया। इसके बाद आरोपी के गिरोह ने फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर युवती से संपर्क किया और बताया कि उनका महंगा गिफ्ट पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है।​पार्सल रिलीज कराने, कस्टम ड्यूटी, पार्सल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर आरोपी ने पीड़िता से अलग-अलग खातों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपए जमा करा लिए। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने खुद के भारत आने और पुलिस द्वारा पकड़े जाने की मनगढ़ंत कहानी सुनाकर और रुपयों की मांग शुरू कर दी।​लगातार पैसों की मांग होने पर पीड़िता को साइबर फ्रॉड का संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद हीरानगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जिन बैंक खातों व मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ है, उनके आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत