PNB औंग में सेंधमारी, कैश नहीं मिला तो खाली हाथ लौटे चोर

पंजाब नेशनल बैंक औंग में सेंधमारी का प्रयास

कैश न मिलने से खाली हाथ लौटे चोर

फतेहपुर यूपी के औंग थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक भवन के पीछे की दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए, लेकिन बैंक में कैश न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

शाखा प्रबंधक संजय शर्मा के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे बैंक खुला। करीब 11 बजे बैंक कर्मचारियों की नजर पीछे की ओर काटी गई दीवार पर पड़ी, जिसके बाद चोरी के प्रयास की जानकारी हुई। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक में रखे कंप्यूटर, अभिलेख एवं अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं। चोर बैंक के अंदर तो दाखिल हुए, लेकिन उन्हें वहां कोई नकदी नहीं मिली। इसके चलते बैंक को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी के प्रयास का खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी ।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध