थाने के टॉयलेट में पुजारी की मौत, छेड़छाड़ के आरोप में था गिरफ्तार

मंदिर के बुजुर्ग पुजारी ने थाने में लगाई फांसी, हुई मौत छेड़खानी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

झांसी में गुरसराय थाने की टॉयलेट में छेड़छाड़ के आरोपी 62 साल के पुजारी ने गमछे से फांसी लगा ली। पुलिस कस्टडी में फांसी लगाने की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया। घायल को गंभीर हालत में झाँसी मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि मामला बिल्कुल झूठा था, लेकिन पुलिस ने पिता पर मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया था। गुरसराय थाना क्षेत्र के
सिंघार गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी गाँव में ही पूजा पाठ करते थे। गाँव के एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी, कि राजेंद्र प्रसाद ने उसकी 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। राजेंद्र प्रसाद को थाने की हवालात में रखा गया था। देर रात उसने टॉयलेट जाने को कहा तो पुलिसकर्मियों ने उसे भेज दिया। ज़ब वह काफ़ी देर तक बाहर नहीं निकले तो देखा गया। फिर जो दिखाई दिया, वह मंजर देख पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन में उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहाँ हालत नाजुक होने पर झाँसी मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुँचे एसएसपी ने बताया पूरे मामले की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं मृतक के पुत्र ने गाँवदारी के चलते झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत