श्रावण सोमवार पर कौशांबी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात निकले एसपी सत्यनारायण

श्रावण सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा स्वयं देर रात्रि में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
श्रावण सोमवार के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कौशाम्बी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण स्वयं रात्रि में भ्रमणशील रहकर जनपद की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण डायवर्जन स्थलों साकड़ा मोड़ एवं मूरतगंज पहुंचकर रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को चेक किया गया तथा उनकी ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रावण सोमवार के अवसर पर जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं डायवर्जन स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध