फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 2 दर्जन घायल

फतेहपुर यूपी थाना बिंदकी कोतवाली के ग्राम कोरवां निवासी श्रद्धालु पिकअप से प्रतापगढ़ कुण्डा स्थित श्री कृपालु धाम मन्दिर दर्शन करने जा रहे थे । बिंदकी फतेहपुर मार्ग स्थित ग्राम अलियाबाद के पास तेज रफ्तार पिकअप खंदक में जा घुसी और पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे का है । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े।
घायलों को वाहन से बाहर निकालने और राहत बचाव कार्य शुरू हुआ । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकलवाया। आनन फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फतेहपुर और जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में शीलू देवी , निशा देवी , छाया देवी , नैना , प्रीति , छुटकी सहित करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं ।उधर, हादसे की खबर जैसे ही कोरवां गांव पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया । अपने-अपने परिजनों की कुशलता जानने के लिए लोग अस्पतालों की ओर भागने लगे। बिंदकी से सोनू गुप्ता के साथ नीलकमल की रिपोर्ट ।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत