15 अगस्त को युवक की संदिग्ध हत्या, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

सोनभद्र 15 अगस्त जिस दिन सारा देश उमंग में हिलोर मारता है उसे दिन 2022 को रॉबर्टसगंज नगर निवासी डॉक्टर बनारसी पांडे के घर की उमंगे और खुशियां पानी में डूब गई इस दिन साजिश के तहत इनके नौजवान लड़के को धधरौल बांध पर ले जाकर धक्का मार कर उसकी हत्या कर दी गई यह आरोप मृतक रामानुज पांडे के पिता डॉक्टर बनारसी पांडे का है काफी हीला हवाली के बाद रामपुर बरकोनिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को बचाने के लिए स्वयं साजिश में शामिल हो गई मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस का कहना था कि सेल्फी लेते समय असावधानी बस रामानुज बांध में गिर पड़े और उनकी मौत पानी में डूबने से हो गई लेकिन कहानी और साक्ष्य कुछ और सामने लाता है यदि मृतक सेल्फी ले रहा था तो उसका मोबाइल उसकी जेब में से बरामद कैसे हुआ उसका व्हाट्सएप चैट मरने के बाद जब उसकी मोबाइल पुलिस के पास थी तो किसने डिलीट किया नया व्हाट्सएप किसने बनाया 15 दिन तक पुलिस ने मोबाइल क्यों अपने पास रखा मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस ने पूरी तरह आरोपी को बचाया पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामला न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया मृतक के पिता द्वारा अदालत में जब प्रार्थना पत्र दिया गया तो अदालत ने इसे गंभीर प्रकरण मानते हुए पुलिस को कई बिंदुओं पर सुझाव दिया की जांच इन बिंदुओं पर होनी चाहिए लेकिन पुलिस ने मनमानी करते हुए अदालत के आदेशों की अनदेखी करते हुए फिर एफआर लगा दिया उनके द्वारा दोबारा अदालत की शरण ली गई दोबारा भी अदालत में उन्हीं बिंदुओं पर सवाल उठाया अब की पुलिस काफी हीला हवाली कर रही है आखिर आरोपी और पुलिस में कौन सी जुगलबंदी है की पुलिस चार्ज सीट नहीं दाखिल कर रही अदालत की भी अव हेलना कर रही इस संबंध में बनारसी पांडे का कहना है कि मैं अंतिम दम तक लडूंगा जब तक आरोपी को जेल नहीं होती
चार साल बीतने को है लेकिन अभी तक पुलिस की जांच ढाक के तीन पात वाली है
जबकि सोनभद्र में अनुसूचित जाति जनजाति समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड सदर विधायक भूपेश चौबे भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता किसान संघ के नेता यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच करने व पुलिस की भूमिका की भी जांच करने का आग्रह किया है

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत