इंस्टाग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करने वाली इंदौर की युवती से 43 हजार रुपए की साइबर ठगी।

इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करने पर इंदौर में रहने वाली युवती के साथ 43 हजार रुपए की साइबर ठगी.

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करने पर इंदौर में रहने वाली युवती के साथ 43 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई । युवती एयरपोर्ट पहुंची युवती तो टिकट फर्जी निकला , ठगी की शिकायत युवती द्वारा एरोड्रम पुलिस की गई है ।

दरअसल इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने कम किराए में थाईलैंड के फुकेट की ट्रिप और इंडिगो के साथ कोलैबोरेशन का झांसा देकर युवती से करीब 43 हजार रुपए ऐंठ लिए। 6 जुलाई को जब युवती इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट इनवैलिड निकला। इसके बाद ठगों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। वही पुलिस ने बताया कि पीड़िता
पूर्वा सिंह निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर द टूरिंग साइट्स नाम से थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखा था। इसके बाद 19 अप्रैल को उनके पास वॉट्सएप पर मैसेज आया। इसमें थाईलैंड ट्रिप की जानकारी और चार्ज बताए गए। अधिक राशि होने पर पूर्वा ने ट्रिप लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद ठगोरो
ने युवती को कम कीमत वाली ट्रिप का ऑफर दिया। युवती ने कंपनी से ट्रिप की डिटेल मांगी। आरोपियों की बातों पर भरोसा कर उन्होंने थाईलैंड के फुकेट जाने के लिए करीब 43 हजार रुपए में बुकिंग कराने की सहमति दे दी। और इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो थाईलैंड का टिकट इनवेलिड निकला उसके बाद से ही ठगोंरो मोबाइल बंद आ रहा है बहरहाल पुलिस द्वारा समय समय साइबर ठगी को लेकर मुहिम चला रही है उसके बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है

Related Posts

दिलीप मुद्गल ने राजा दक्ष प्रजापति चल समारोह का किया स्वागत

भाजपा नेता दिलीप मुद्गल जी ने चल समारोह का किया स्वागत नरवर नगर के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर में वैराड़ में/कुम्हार प्रजापति समाज द्वारा राजा दक्ष प्रजापति महाराज का…

बम्हौरीकलां पुलिस ने कंप्यूटर चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ जिले के थाना बम्हौरीकलां पुलिस ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से चोरी हुए कम्प्यूटर की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दिलीप मुद्गल ने राजा दक्ष प्रजापति चल समारोह का किया स्वागत

दिलीप मुद्गल ने राजा दक्ष प्रजापति चल समारोह का किया स्वागत

बम्हौरीकलां पुलिस ने कंप्यूटर चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

बम्हौरीकलां पुलिस ने कंप्यूटर चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में तिरंगा रैली, शहीदों को नमन और 10 रक्त संग्रहण वाहन रवाना

जयपुर में तिरंगा रैली, शहीदों को नमन और 10 रक्त संग्रहण वाहन रवाना

जरीफनगर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जरीफनगर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

झांसी में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार

झांसी में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार

15 अगस्त को युवक की संदिग्ध हत्या, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

15 अगस्त को युवक की संदिग्ध हत्या, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप