इंदौर पुलिस ने 6 लाख के लूट का महेश 36 घंटे में किया पर्दाफाश

इंदौर पुलिस ने 6 लाख के लूट का महेश 36 घंटे में किया पर्दाफाश…

6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर फरियाद से की थी 7 लाख की लूट….

पुलिस में आरोपी के कब्जे से लुटे हुए 4 लाख ₹30 हजार बारामद किये…

लूट की बाकी की रकम के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी…

इंदौर के पलासिया इलाके में 7 लाख रुपये की लूट का पलासिया थाना पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी पेशे से वकील है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की 4 लाख 30 हजार रुपये की रकम भी बरामद की है।

इंदौर की पलासिया थाना पुलिस के मुताबिक, अभय तिवारी को 7 लाख रुपये की USDT देने के बहाने साकेत चौराहे पर बुलाया गया था। आरोपियों ने पहले फोन और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए अभय को भरोसे में लिया और USDT देने का सौदा तय किया। जैसे ही अभय कैश लेकर मौके पर पहुंचा, आरोपी उसे रुपये गिनने के बहाने एक सुनसान गली में ले गए। तभी दो आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए वहां पहुंचे और अभय के साथ मारपीट कर 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।घटना की शिकायत मिलते ही पलासिया थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए 6 पुलिस टीमें बनाई गईं। फरियादी के बताए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार कराया गया। इसके साथ ही CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान शुरू की गई।जांच में पुलिस को बंगाली चौराहे स्थित THE TEA CHAPTER कैफे से अहम सुराग मिला। पुलिस को पता चला कि संदिग्धों का इस कैफे पर लगातार आना-जाना था। तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर आयुष और कुलदीप की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने दोनों की मूवमेंट ट्रैक करना शुरू किया।
7 अगस्त को पुलिस ने संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान शशांक और विशाल एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन खजराना सर्विस रोड पर दोनों गिर गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। घायल होने के चलते दोनों को इलाज के लिए MY अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिलान किया गया, जिसमें दोनों की भूमिका की पुष्टि हुई।
पूछताछ में शशांक और विशाल ने पूरी साजिश का खुलासा किया। इसके बाद पलासिया थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एडवोकेट आशुतोष प्रधान, दीपेश सोलंकी, आयुष सिंह पंवार और कुलदीप सिंह थापा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 7 लाख रुपये में से 4 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बाकी रकम को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Posts

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन मनावर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक वंदे मातरम् गायन कर्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी है परंपराः गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक होता है रामलीला का मंचन आगर जिला के नगर तनोड़िया में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सम्मान

आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सम्मान

पलेरा में ‘दो कंबल वाले बाबा’ का निशुल्क आरोग्य शिविर

पलेरा में ‘दो कंबल वाले बाबा’ का निशुल्क आरोग्य शिविर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन