मानसिक तनाव से जूझ रही बुजुर्ग महिला का फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर यूपी के थाना जाफरगंज क्षेत्र के ग्राम गहरूखेड़ा में गुरुवार देर रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगमिनिया का शव उसके पुराने कच्चे मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिजनों के अनुसार महिला पिछले करीब एक महीने से मानसिक अवसाद से जूझ रही थीं। गुरुवार देर रात जब वह घर में नहीं दिखीं तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव पुराने कच्चे मकान में धन्नी से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका के पति मुन्ना ने बताया कि उनकी पत्नी का शव पुराने मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची जाफरगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिंदकी से अंशू सिंह के साथ नीलकमल की रिपोर्ट ।

Related Posts

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा भितरवार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब अवैध शराब और…

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

झांसी में युवती की मौत से सनसनी, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र से युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

अनुराधा सिंह बनीं भरतपुर मेयर, BJP ने मनाया जश्न

अनुराधा सिंह बनीं भरतपुर मेयर, BJP ने मनाया जश्न

पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लॉट कब्जे का आरोप

पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लॉट कब्जे का आरोप

बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह

बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह