करहिया बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप

पैसे लेकर कनेक्शन खोलने का आरोप, फिर भी मीटर गायब! करहिया बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

ग्राम करहिया के किसानों ने करहिया जे ई पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

एंकर…भीतरवार, मध्यप्रदेश। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर करहिया क्षेत्र में गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीण विकास कुशवाहा ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पैसे लेकर कनेक्शन खोलने के बावजूद घर पर मीटर नहीं लगाने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है की कृषि मोटर की जो रसीद पहले 7000 की कटती थी वर्तमान जे ई के द्वारा वही रसीद 15000 रुपए की काटी जा रही है

उसके बावजूद भी नहीं मिल रही टाइम से बिजली

मामला विद्युत सब स्टेशन करहिया का है। मीटर नहीं लगने से परेशान विकास कुशवाहा आज बिजली विभाग के फीटर के पास पहुंचे और मीटर लगाने की मांग की। उनका आरोप है कि कनेक्शन खोलने के बाद भी विभागीय कर्मचारी मीटर लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं।

टूटे बिजली तार से हादसे का खतरा, फिर भी जिम्मेदार बेखबर!

वहीं ग्रामीण का कहना है कि ट्रांसफार्मर से बिजली का तार टूटकर रास्ते में पड़ा होने की जानकारी कई बार बिजली कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद न तो बिजली सप्लाई बंद की गई और न ही टूटे तार को दुरुस्त कराया गया।

बरसात के मौसम में जमीन पर पड़ा करंट प्रवाहित तार किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि टूटे तार की चपेट में आकर किसी ग्रामीण या मवेशी की जान चली गई, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

रिश्वत के आरोपों से लेकर खुले में पड़े बिजली तार तक—करहिया बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Posts

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़। एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल ,टीमें…

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 से विजयी पार्षद कल्पेश शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित भरतपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 56 से विजयी हुए पार्षद कल्पेश शर्मा के सम्मान में आज वार्डवासियों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित