नवजात कन्याओं का गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम सम्पन्न

नवजात कन्याओं का गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम सम्पन्न

जालोर 7 अगस्त। जालोर नगर स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी (शिशु गृह) में शुक्रवार को नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के क्रम में जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जन जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि जो माता-पिता अपने नवजात बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं, वे उन्हें जिले में स्थित पालना गृह में सुरक्षित छोड़ दें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बालिकाओं को बेबी किट भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं की समाज में वर्तमान स्थिति और विभाग द्वारा बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बाल अधिकारिता विभाग विभाग द्वारा संचालित संप्रेषण गृह, किशोर गृह, सुरक्षित गृह तथा शिशु गृह का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने नवजात कन्याओं एवं उनके नव परिवार जन को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नवाचारों और योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में अधीक्षक मौर कंवर ने दत्तक ग्रहण (गोद लेने) की ऑनलाइन प्रक्रिया और शिशु गृह में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लकमाराम छात्रावास अधीक्षक ने किया ।
इस अवसर पर पदमाराम जी, डॉ. मुकेश चौधरी, शकुंतला मुन्दडा, वीणा शर्मा, कृष्णा अरोडा, नम्रता जेथलिया, अनिता जेथलिया, रतनसिंह, नरपतसिंह, लीला कंवर, रामसिंह, सरिता चौधरी सहित बाल अधिकारिता विभाग के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

SH-25 पैचवर्क पर सवाल, बारिश में सड़क मरम्मत क्यों?

भारी बारिश में SH-25 का पैच वर्क… सूरजगढ़ माइंस पर फिर उठे सवाल!* परलकोट की लाइफलाइन कही जाने वाली SH-25 पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। सूरजगढ़ माइंस…

राजस्थान में आकांक्षी जिलों- ब्लॉक्स पर मंथन

संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री भर्तृहरि महताब कर रहे हैं, ने राजस्थान के अपने दो दिवसीय अध्ययन दौरे के दौरान मुख्य सचिव श्री वी.…

Leave a Reply

OTHER NEWS

SH-25 पैचवर्क पर सवाल, बारिश में सड़क मरम्मत क्यों?

SH-25 पैचवर्क पर सवाल, बारिश में सड़क मरम्मत क्यों?

राजस्थान में आकांक्षी जिलों- ब्लॉक्स पर मंथन

राजस्थान में आकांक्षी जिलों- ब्लॉक्स पर मंथन

CM भजनलाल का रामदेवरा दौरा, बाबा रामदेव के किए दर्शन

CM भजनलाल का रामदेवरा दौरा, बाबा रामदेव के किए दर्शन

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी