पाइप खरीदने पर किसान चेतन ने जीती थार

पीवीसी पाइप की छोटी सी खरीदी मनावर तहसील के करोली ग्राम के चेतन मालवीया के लिए खुशीयों की सौगात लेकर आई। मई में अपने खेत की ड्रीप के लिए खरीदे।
कास्ता पाईप द्वारा आयोजित लकी किसान जीतेगा थार के अंतर्गत पच्चीस हजार रुपए के पाईप पर लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार थार खुला।
गुरुवार को एक शहर के मुकाती रेसीडेंसी में आयोजित गरिमामय समारोह में कंपनी के सीईओ प्रदीप वेदुला, जनरल मैनेजर हेमंत नागर, नेशनल सेल्स हेड कपिल सेंगर एवं हकीमी मशीनरी स्टोर्स के इब्राहिम रिज़वी द्वारा थार की चाबी चेतन मालवीया को सौंपी गई।
लकी ड्रॉ में अन्य किसानों को रेफ्रिजरेटर एवं मिक्सर ग्राइंडर भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन का शुभारंभ कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के सीईओ प्रदीप वेदुला , जनरल मैनेजर हेमंत नागर, नेशनल सेल्स हेड कपिल सेंगर, शेख़ अब्बास अली रिज़वी, इब्राहिम रिज़वी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात राष्ट्र गान के बाद अतिथियों का स्वागत जोएब रिज़वी, मोईज रिज़वी, हुसैनी रिज़वी, मोईज रिज़वी, मुर्तजा रिज़वी और युसुफ रिज़वी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में इब्राहिम रिज़वी ने कहां कि रिश्तो की जमा पुंजी ही हमारी सबसे बड़ी धरोंहर है । आप लोगो के मन मे हमारे लिए जो प्रेम,स्नेह और सम्मान है उसके लिए हम आप सबके प्रति कृतज्ञ है । उन्होंने उपस्थित किसानों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए अपने तीस वर्ष की व्यापारिक यात्रों एवं अपने आत्मीय रिश्तों को शिद्दत से याद किया ।
कंपनी के सीईओ प्रदीप वेदुला ने अपने संबोधन में कहां कि कास्ता विश्वाश का नाम है , संबल का नाम है , भरोसे का नाम है । कास्ता मे गुणवत्ता ही हमारी नीति है और आप सब हमारी पुँजी है जिसके बल पर कास्ता आज प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों मे लोकप्रिय है । उन्होंने किसानों के चालीस साल के भरोसे और विश्वास और कास्ता की सफलता का श्रेय भी किसानों को दिया।
कार्यक्रम में कृति इंडस्ट्रीज के रीजनल मैनेजर आनंद नाईक, राजकुमार पटेल, हरिओम परमार,वैभव जी, गिरीश मालवीया, हेमंत राठौड़ और सुनील पाटीदार का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Posts

करहिया बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप

पैसे लेकर कनेक्शन खोलने का आरोप, फिर भी मीटर गायब! करहिया बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल ग्राम करहिया के किसानों ने करहिया जे ई पर लगाए भ्रष्टाचार…

इंदौर में पारिवारिक विवाद पर आरिफ खान ने रखा अपना पक्ष

कोर्ट मै विचाराधीन है मामला लेकिन साफ़ छवि को धुमिल करने के उद्देश्य से उछाला जा रहा है इन्दौर मै एक परिवार की घरेलू लड़ाई ज़मीन से जुड़ आरोप प्रत्यारोप…

Leave a Reply

OTHER NEWS

करहिया बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप

करहिया बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप

इंदौर में पारिवारिक विवाद पर आरिफ खान ने रखा अपना पक्ष

इंदौर में पारिवारिक विवाद पर आरिफ खान ने रखा अपना पक्ष

जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ से सड़क विकास तक तेज हुई तैयारियां

जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ से सड़क विकास तक तेज हुई तैयारियां

अपना दल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

अपना दल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

नवजात कन्याओं का गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम सम्पन्न

नवजात कन्याओं का गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम सम्पन्न

एमजी रोड निर्माण में तेजी के निर्देश, आयुक्त ने किया निरीक्षण

एमजी रोड निर्माण में तेजी के निर्देश, आयुक्त ने किया निरीक्षण