मनचले के समर्थन में सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता! महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस एक्शन के खिलाफ हंगामा, शहर को घंटों किया जाम

‘ऑपरेशन गरिमा’ पर विरोध | आरोपी के समर्थन में थाना घेराव | पुलिस ने कानून व्यवस्था संभाली

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए जबलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गरिमा’ के दौरान की गई कार्रवाई के बाद संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा देखने को मिला। पुलिस द्वारा एक युवक के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और आरोपी को छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर शहर की यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी अजय कोस्टा के विरुद्ध धारा 151 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता संजीवनी नगर थाना पहुंचे और आरोपी को रिहा करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम नागरिक, स्कूली बच्चे, मरीज और एम्बुलेंस तक जाम में फंस गए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के विरोध में हुए इस प्रदर्शन से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मामले की सूचना मिलते ही गोरखपुर संभाग के सीएसपी महादेव नागोतिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। काफी देर तक बातचीत के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया और यातायात दोबारा सुचारु कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन गरिमा’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान है। इस अभियान में कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार के दबाव में पुलिस अपने कदम पीछे नहीं हटाएगी।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन