देवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर की बैठक

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार को देवास पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के विधायक, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
इस दौरान मीडिया से चर्चा में उपमुख्यमंत्री ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। पार्टी हार की समीक्षा कर रही है और आगे बेहतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है, पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर काम कर रही है। दतिया में पार्टी कार्यकारिणी भंग किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है और सभी कार्यकर्ता उसका सम्मान करते हैं। वहीं कांग्रेस के “भाजपा का घमंड टूट गया” वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और देखना चाहिए कि वे खुद कितने वोटों से चुनाव हारे हैं।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध