दलित परिवार की जमीन कब्जे पर बलाई महासंघ का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

दलित परिवार की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर बलाई महासंघ का प्रदर्शन, एसपी-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
लोकेशन~ देवास मध्य प्रदेश
रिपोर्ट ~भालचंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ
देवास~ एक दलित परिवार की जमीन पर कथित कब्जे, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारी और समाजजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सोनकच्छ तहसील के ग्राम बुदनगांव निवासी दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप मालवीय ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी सर्वे नंबर 108, 109 और 110 की करीब 2.88 हेक्टेयर भूमि पर पड़ोसी पक्ष लंबे समय से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत के अनुसार सीमांकन प्रक्रिया अधूरी होने के बावजूद कथित रूप से रात में ट्रैक्टर से जमीन तैयार कर सोयाबीन की फसल बो दी गई। पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ जातिसूचक शब्दों से अपमान किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना से आहत होकर एक फरियादी ने कथित रूप से जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसे उपचार के बाद बचा लिया गया। महासंघ ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपित पक्ष के हौसले बढ़े। संगठन ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, कथित अतिक्रमण हटाने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन