एसपी की पाठशाला

देवास~पिछले कई वर्षों से झुग्गी-बस्तियों और श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वासीली संस्था “पुलिस की पाठशाला” के बच्चे देवास पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
संस्था की संचालिका ने बताया कि उनकी संस्था लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। वर्तमान में संस्था से करीब 100 से अधिक बच्चे जुड़े हुए हैं। इनमें से कई बच्चे आज नर्सिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बच्चों से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके तहत बच्चों को एसपी कार्यालय लाया गया। संचालिका के अनुसार, एसपी ने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है।
इस दौरान एसपी पुनीत गेहलोद ने बच्चों से उनके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई और जीवन में अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एसपी गेहलोद ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो वे जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और अपने माता-पिता व शहर का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
बच्चों ने भी उत्साह के साथ पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। “एसपी की पाठशाला” पहल का मुख्य उद्देश्य श्रमिक और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन