दौसा में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

दौसा में आयोजित हुआ ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ दौसा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को राजेश पायलट स्टेडियम, दौसा में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी कजोड़ मल मीणा रहे, जबकि माय भारत प्रतिनिधि एवं यूथ लीडर लोकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं भारत स्काउट्स के सीओ प्रदीप सिंह ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में माय भारत कार्यालय के विजय सिंह तथा स्वयंसेवक मंजीत, रोहित, विकास, विष्णु, लखन, हीरा लाल, सूबे सिंह एवं निशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान फुटबॉल कोच विकार अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स के मास्टर ट्रेनर्स, हिंदुस्तान स्काउट्स के कैडेट्स, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित