संकट मोचन दल की भव्य शोभायात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कौशाम्बी

संकट मोचन दल की भव्य शोभायात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

कौशाम्बी।  
                सावन मास के पावन अवसर पर संकट मोचन दल के तत्वावधान में रविवार को बैरमपुर से पश्चिम शरीरा स्थित झारखंडी माता मंदिर तक भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और जलपान कराकर शिवभक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सावन के धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पश्चिम शरीर थाना प्रभारी निरीक्षक बैकुंठनाथ पांडे और चौकी प्रभारी बैरमपुर अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
कार्यक्रम में पत्रकार संदीप मिश्रा राहुल सोनी, उज्ज्वल मिश्रा, सत्यम शुक्ला, सौरभ दुबे, ऋषभ तिवारी, नितिन तिवारी, अतुल केसरवानी सहित दर्जनों शिवभक्तों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित