अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन “श्री नवीन अरोरा” महोदय द्वारा जनपद आगमन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर श्रीमती पूनम एवं पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी* व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सावन (श्रावण) का महीना शुरू होने पर प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए जनपद के कावड़ मार्ग का विशेष निरीक्षण दौरा किया गया। इस दौरान तैनात पुलिस बल की सतर्कता जांची गई ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, और शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, लाइट तथा रोड क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं का जायजा लिया गया। आपात स्थिति के लिए फायर सर्विस, एम्बुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।महोदय के ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन आगमन पर पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। सलामी के पश्चात एडीजी महोदय ने पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों , थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई, जिसमें श्री अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा श्रावण मेले की व्यवस्थाओं और क्राइम कंट्रोल पर दो प्रेजेंटेशन दिए गए। उत्तर प्रदेश शासन, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की प्राथमिकताओं के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें महिला एवं बाल अपराध को रोकने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई।






