एसपी धार का खेरवा गांव में जन संवाद, अपराध रोकने और शिक्षा बढ़ाने की अपील

एसपी धार ने मनावर के खेरवा गांव में किया जन संवाद
अपराधियों की सूचना पुलिस को देने,बच्चों को अच्छी शिक्षा देने एवं गांव को विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयास की,आमजन से की अपील

विज्वल:-

पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के द्वारा थाना मनावर के चौकी उमरबन के ग्राम खेरवा का भ्रमणकर वहां पर आम जन से जन संवाद किया गया ।जनसंवाद के दौरान ग्राम सरपंच प्रदीप, मुस्लिम समाज के प्रमुख जन, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। जन संवाद के दौरान मुस्लिम समाज के एक युवक ने एसपी साहब सेअपील की की जो चोरी का अपराध करते हैं उन पर कार्रवाई की जाए लेकिन अन्य आमजन को परेशान ना किया जाए। इसके अलावा गांव के लोगों ने अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं जैसे गांव की रोड ठीक ना होना जिससे बारिश में पानी भर जाने से आवा गमन अवरुद्ध हो जाना, पेयजल की समस्या, स्कूल में शिक्षकों की कमी आदि समस्याएं बताई। एसपी सचिन शर्मा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि खेरवा गांव के कुछ लोगों के कारण यह गांव बदनाम है, गलत काम करने वालों को हतोत्साहित करें, उनकी सूचना पुलिस को दें। आप सभी लोग शिक्षा पर ध्यान दें और बच्चों को अच्छी तालीम दें ताकि भविष्य में यहां से डॉक्टर इंजीनियर, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में और अच्छे जिम्मेदार युवक और युवती देश सेवा के लिए तैयार हो और खेरवा के लोग एक नया इतिहास लिखे।साथ ही sp ने हमेशा विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए गांव वासियों को आश्वस्त किया। अन्य विभागों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए भी आश्वस्त किया। जन संवाद में एसडीओपी बृजेश मालवीय , टी आई मनावर राजेश यादव,चौकी प्रभारी उमरबन अश्विन चौहान, चौकि प्रभारी बकानेर, प्रशांत पाल एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे

Related Posts

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। माधवनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा