बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन तार बने मौत का खतरा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसी डराने वाली तस्वीर सामने आई है, जो बिजली विभाग की जानलेवा लापरवाही को सरेआम उजागर कर रही है। विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर जनता की जान की यहाँ कोई कीमत ही नहीं बची है?
मामला बाराबंकी के पीरबटावन इलाके का है। यहाँ असलम ठेकी के पास लगे एक बिजली के खंभे पर हाईटेंशन तारों का ऐसा भयानक मकड़जाल लटका है, जो कभी भी मौत का कारण बन सकता है। लापरवाही का आलम देखिए कि महज 48 घंटे के भीतर यहाँ 5 बार हाईटेंशन तार टूट चुके हैं।
सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि ये टूटते हुए सीधे नीचे बने टीन शेड पर गिरते हैं। ऐसे में पूरे इलाके में करंट फैलने का खतरा हर वक्त बना रहता है। इस तपते और उमस भरे मौसम में लोग बिजली गुल होने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग गहरी नींद में सोया है। खंभे पर हर वक्त भयंकर स्पार्किंग होती रहती है, जिससे लोग खौफ के साए में जी रहे हैं।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम