दूध देने निकले युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग, पैर में लगीं दो गोलियां

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला सिलानगर रोड: दूध देने निकले युवक पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, पैर में लगीं दो गोलियां
एंकर-
नरवर नगर के करैरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर रोड पर धबारा निवासी राम गजेंद्र गुर्जर पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम गजेंद्र गुर्जर सुबह अपने घर से दूध देने के लिए निकले थे। इसी दौरान सिलानगर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर 2 से 3 राउंड फायर किए। घटना में उनके पैर में दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम