गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

.गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महादेव के दर्शन।।

एंकर……
गुरु पूर्णिमा के पावन महापर्व पर प्रसिद्ध श्री धूमेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं से धूमेश्वर धाम परिसर भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही बाबा महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बाबा धूमेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु धूमेश्वर धाम के महंत श्री महामंडलेश्वर अनिरुद्ध महाराज जी के सानिध्य में पहुंचे और गुरु दीक्षा लेकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धूमेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा और सनातन आस्था का जीवंत संगम बन गया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने धाम की आध्यात्मिक महत्ता को और भव्य बना दिया। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और जय गुरुदेव के जयकारों से पूरा धाम गूंजता रहा।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम