मथुरा में 35 महिलाओं को मिला फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण, CDO ने बांटे प्रमाण पत्र

बृज उदय प्रेरणा कैंटीन योजना के तहत केनरा बैंक आर सेटी ( RSETI ) मथुरा द्वारा आयोजित प्रेरणा कैंटीन की महिलाओं के लिए 12 दिवसीय निःशुल्क फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मथुरा डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया ।
इस दौरान स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र इस उद्देश्य से प्रदान किये गए कि ये महिलाएं अपने तहसील और ब्लॉक स्तर पर अपना स्वरोजगार कैंटीन स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें, अपने समूह और परिवार को आर्थिक मजबूती दे सकें ।
आर सेटी के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इन समूह की महिलाओं को समोसे , कचौड़ी , ढोकला, डोसा, भटूरे , भेलपूरी , और भोजन थाली आदि बनाना सिखाया गया, साथ ही शहर के कई फास्ट फूड स्टोर और रेस्टोरेंट की विजिट भी कराई गई।
इस मौके पर आर सेटी संस्थान के निदेशक विनोद शर्मा ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया और बताया आर सेटी संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए अनेक रोजगार प्रशिक्षण निःशुल्क चलाए जाते हैं जिसका लाभ मथुरा जिले के बेरोजगार व्यक्ति ले सकते हैं ।
इस अवसर पर महिलाएं बहुत उत्साहित नजर आईं टेंटीगांव निवासी प्रीति ने बताया की उन्होंने आर सेटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने सीखें इससे उन्हें कैंटीन चलाते समय बहुत मदद मिलेगी ….
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से डीसी इन्द्रपाल सिंह , सतेंद्र अनुरागी , अजीत तिवारी , केनरा बैंक से डिवीजनल मैनेजर नरेश कुमार विजय , आर सेटी से दीपक पचौरी, सीपी सिंह , दीनदयाल , राधावल्लभ, आदि मौजूद रहे ।

Related Posts

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

सर्व समाज ने किया खड़गे का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता श्री के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी को…

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांव में हुई मौतों के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौरे के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार