मीरजापुर: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों का लिया फीडबैक

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लिया चुनावी तैयारियों का फीडबैक लालगंज (मीरजापुर)। 395 छानवे विधानसभा के लालगंज ब्लाक अंतर्गत बल्हिया के एक लान में सोमवार को सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बल्हिया खुर्द में आयोजित विधानसभा स्तरीय पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ, सेक्टर,जोन और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न बूथों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछा कि किन बूथों पर किस प्रकार की तैयारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को ब्लॉकवार जिम्मेदारियां भी सौंपीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच रहकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है और समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि युवाओं में रोजगार को लेकर चिंता है और प्रदेश में बदलाव का माहौल बन रहा है। दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री गुलाबचंद यादव ‘मुन्नी’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा जनहित पर आधारित रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने तथा संचालन हरिशंकर यादव ने किया। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष सोकीम अहमद उर्फ झल्लू, पूर्व विधायक जगदंबा पटेल, लल्लू शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, रविन्द्र पटेल, पिंटू पांडेय, अशोक मिश्रा, रविन्द्र कोल, कीर्ति कोल, रम्भा देवी,राजनारायण निराला कोल, सियाराम जैसल, रमाशंकर कोल, तुफानी लाल यादव, ब्रहमबली यादव, अरविंद यादव, आदर्श यादव, गणेश यादव, बिहारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

पटना में “कायस्थ कुल उद्भव” पुस्तक का विमोचन, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण

कायस्थ कुल उद्भव पुस्तक का विमोचन डॉ अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया। बिहार -पटना, पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप कुमार श्रीवास्तवने बिहार के दौरे पर पटना में किया…

सीएम भजनलाल के भरतपुर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का दौरा भरतपुर , डीग व पूंछरी के लौठा । जिला अध्यक्ष भाजपा शिवानी दायमा का राजस्थान के सीएम के दौरे से पूर्व तैयारी पर चर्चा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

पटना में “कायस्थ कुल उद्भव” पुस्तक का विमोचन, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण

पटना में “कायस्थ कुल उद्भव” पुस्तक का विमोचन, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण

सीएम भजनलाल के भरतपुर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

सीएम भजनलाल के भरतपुर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

दतिया उपचुनाव: वाहन चेकिंग में दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

दतिया उपचुनाव: वाहन चेकिंग में दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

जबलपुर: अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़, सोनोग्राफी सेंटर सील

जबलपुर: अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़, सोनोग्राफी सेंटर सील

जबलपुर: टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

जबलपुर: टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

जबलपुर: विशाल सोनकर हत्याकांड में दो गिरफ्तार, परिजनों का थाने में हंगामा

जबलपुर: विशाल सोनकर हत्याकांड में दो गिरफ्तार, परिजनों का थाने में हंगामा