“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

लालगंज। थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में दो दिनों के भीतर हुई दो घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपित ने वारदात के अगले दिन गांव के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
तेंदुहनी निवासी छोटेलाल उर्फ कलेक्टर 32 वर्षने 12 जुलाई को मामूली विवाद के दौरान अपने छोटे भाई ननकू की पत्नी संगीता 26वर्ष पर लकड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से संगीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के दो बच्चे जामुन खाने के लिए गांव के बाहर बगीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अमरेश तिवारी के खेत के पास खरंज के पेड़ से रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। शव की पहचान हत्या के आरोपित छोटेलाल उर्फ कलेक्टर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार छोटेलाल अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में सजा काटने के बाद लगभग 15-16 माह पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। जेल से छूटने के बाद उसने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी और अगले ही दिन स्वयं फंदे पर झूल गया।मृतका संगीता अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों घटनाओं में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर