“दोस्त को आखिरी कॉल के बाद युवक ने दी जान”

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में युवक ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी…….

​वारदात से ठीक पहले दोस्त को लगाया था आखिरी फोन…..

बोला- “घरवालों को बोल देना मैं जा रहा हूँ”…..

​दो महीने से मायके में थी पत्नी…..

अकेलेपन और पारिवारिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका……

​निजी कंपनी का कर्मचारी था मृतक…..

​एंकर – इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांई सुमन नगर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले एक 39 वर्षीय युवक विशाल चौहान ने अपने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत को गले लगाने से ठीक पहले युवक ने अपने एक जिगरी दोस्त को फोन कर एक आखिरी संदेश दिया और कहा कि परिवार से कह देना कि मैं अब इस दुनिया में नहीं रहा। दोस्त ने तुरंत इस बात की जानकारी युवक के परिजनों को दी, लेकिन जब तक परिजन कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुँचे, तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

वीओ – इंदौर में पारिवारिक तनाव और अवसाद के चलते आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विशाल पिता मनोहर चौहान, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण विशाल घर पर बिल्कुल अकेला था। इसी दौरान उसने अज्ञात मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, विशाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अलग रहता था, लेकिन पिछले दो महीनों से उसकी पत्नी बच्चों को लेकर एरोड्रम इलाके में स्थित अपने मायके गई हुई थी। पत्नी के लंबे समय से वापस न आने के कारण विशाल मानसिक रूप से काफी परेशान और तनाव में चल रहा था। रविवार को उसने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपने दोस्त को कॉल कर कहा कि परिवार से कह देना मैं अब नहीं रहा।दोस्त ने बिना वक्त गंवाए तुरंत विशाल के परिजनों को अलर्ट किया। परिजन बदहवास हालत में जब तक कमरे में पहुंचे, विशाल फंदे पर झूल चुका था।​उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाणगंगा थाना पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर आत्महत्या की असली वजहों की तलाश में जुट गई है।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर