“तरु-पुत्र संकल्प: गुलाबी गैंग ने बांटे पौधे, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का प्रण”

तरु-पुत्र संकल्प के साथ गुलाबी गैंग अध्यक्षा ने बांटे पौधे

ग्रामीणों ने बच्चों की तरह देखभाल का लिया संकल्प

फतेहपुर यूपी के ब्लॉक बहुआ के गांव सुजानपुर में आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त भविष्य देने के उद्देश्य से विशाल पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का नेतृत्व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष तथा सुजानपुर की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने किया ।
जहां पर सैकड़ों ग्रामीणों को आम, अमरूद, इमली, आंवला, सागौन, नींबू और अनार जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गुलाबी गैंग लीडर हेमलता पटेल ने कहा कि “पौधे केवल पेड़ नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की सांसें हैं । इन्हें सिर्फ लगाना ही नहीं, बल्कि अपने बच्चों की तरह पालना भी हमारी जिम्मेदारी है । आज लगाए गए ये नन्हे पौधे ही कल विशाल वृक्ष बनकर शुद्ध हवा, फल और छाया देंगे । पर्यावरण का संरक्षण भविष्य का सबसे बड़ा निवेश है

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर