पेपर लीक और छात्र संघ चुनाव पर कांग्रेस का सरकार को अल्टीमेटम

​जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक और विभिन्न राज्यों में परीक्षाओं के विफल सिस्टम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली और प्रशासनिक कमियों के कारण आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जो देश अपने युवाओं के साथ न्याय नहीं कर सकता, वह प्रगतिशील होने का दावा नहीं कर सकता। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक चेतावनी दे रही है कि यदि समय रहते इन व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया, तो 65 प्रतिशत युवा आबादी वाले इस देश में स्थितियां बेकाबू हो सकती हैं।

​इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनावों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में चुनाव बंद करके सरकार युवाओं के भीतर से उभरने वाले स्वतंत्र नेतृत्व को दबाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की तर्ज पर मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी क्षमता के दम पर नेतृत्व विकसित करने का सही अवसर मिल सके।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश