भरतपुर: ट्यूरिस्ट गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार भरतपुर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सारस चौराहा स्थित ट्यूरिस्ट गेस्ट हाउस पर कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि देह व्यापार में शामिल आठ महिलाओं एवं एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया। कार्रवाई के दौरान होटल से अवैध शराब भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बोगस ग्राहक भेजकर पुष्टि की गई, जिसके बाद दबिश देकर कार्रवाई की गई। नाबालिग बालिका को नारी निकेतन भेज दिया गया है तथा आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, आबकारी अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…






