आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

पलेरा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

बारिश के बीच खेत पर हुआ हादसा

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश

एंकर ——————-
टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में हुई बारिश के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम कछौरा में खेत पर काम कर रहे 45 वर्षीय किशन अहिरवार की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशन अहिरवार खेत पर मौजूद थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।
लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा