भाजपा नेता पर हमले के विरोध में हाईवे जाम

भाजपा नेता-वकील पर हमले के विरोध में हाईवे जाम : 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन; बदमाशों को पकड़ने की मांग।

जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को राजपुरोहित समाज समेत लोगों ने जालोर-सिरोही स्टेट हाईवे करीब चार घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। डीएमपी गौतम जैन की समझाइश और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब 9 बजे जाम खोल दिया गया। घटना को लेकर आज भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की जाएगी।

गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि गुरुवार शाम 5 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद श्री क्षेत्रपाल व्यापार संघ के बैनर तले सर्व समाज के लोग शाम करीब 6 बजे सियाणा बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जालोर-सिरोही स्टेट हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घायल ने कई लोगों पर लगाया हमले का आरोप

घायल नटवर सिंह राजपुरोहित का अहमदाबाद में इलाज चल रहा है। उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया है कि जालोर से सियाणा लौटते समय दो वाहनों में सवार लोगों ने उनकी कार रुकवाकर धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने सूर्यवीरसिंह, सुरेन्द्रसिंह, श्रवण पुरोहित सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

बयान के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी के विरोध में बुधवार देर रात तक सियाणा-सिरोही मार्ग जाम रहा और गुरुवार को भी लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

कोर्ट से लौटते समय हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, सियाणा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित बुधवार शाम जालोर कचहरी से अपना काम निपटाकर कार से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे आकोली और सियाणा के बीच आडवाड़ा गांव के पास सामने से आई गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी कार रुकवाकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

लोगों के पहुंचने पर भागे हमलावर

हमले के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो हमलावर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से नटवर सिंह राजपुरोहित को सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले सिरोही रेफर किया गया। बाद में उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Posts

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

पलेरा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत बारिश के बीच खेत पर हुआ हादसा टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश एंकर ——————-टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में हुई बारिश के…

पूर्व अध्यक्ष का नगर परिषद पर बड़ा हमला

झूठों ने झूठों से कहा सच बोलिए सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलिए नगर परिषद भितरवार में झूठों की मंडी लगी है और बाहर गेट पर लिखा है सच बोलिए…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

पूर्व अध्यक्ष का नगर परिषद पर बड़ा हमला

पूर्व अध्यक्ष का नगर परिषद पर बड़ा हमला

पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया

अपहरण कर बेल्ट से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर बेल्ट से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

7 सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन

7 सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन

15 जुलाई को सीएम निवास का घेराव करेगी कांग्रेस

15 जुलाई को सीएम निवास का घेराव करेगी कांग्रेस