जल संकट पर निगम कार्यालय में फूटे मटके

जबलपुर में ‘जल संकट’ पर महासंग्राम: भानतलैया जोन कार्यालय में फूटे मटके, गेट पर जड़ा ताला
​जबलपुर। संस्कारधानी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में गहराए जल संकट, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार हुंकार भरी। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम जोन कार्यालय भानतलैया में स्थानीय जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। उग्र प्रदर्शन के दौरान गुस्साए नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर के भीतर ही जमकर नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े। इतना ही नहीं, आक्रोशित भीड़ ने जोन कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिसे लेकर वहां तैनात पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और हल्की झड़प भी हुई।
​यह पूरा प्रदर्शन कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन के समापन पर संभागीय अधिकारी महेंद्र उइके को एक मांग पत्र सौंपते हुए विधायक घनघोरिया ने निगम प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए 10 दिनों का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में पानी, बिजली और सफाई की सुध नहीं ली गई, तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र और उथल-पुथल मचाने वाला आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट