फर्जी बैंक खातों से साइबर ठगी का भंडाफोड़, 10 एटीएम कार्ड सहित आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैंक खातों और एटीएम कार्ड के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क उजागर, 10 एटीएम कार्ड सहित आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के बेलबाग थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सौरभ कुमार रजक (31) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बेलबाग जितेंद्र पाठकर ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथियों रोहित और व्हाट्सएप पर ‘नितिन 3333’ नाम से जुड़े व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और बैंकिंग जानकारी हासिल कर अवैध रूप से बेचता था तथा खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में करता था। जांच में आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के आधार, पैन, बैंक खातों की जानकारी, लॉगिन आईडी, पासवर्ड और बारकोड भी मिले हैं। विभिन्न राज्यों में इन खातों से जुड़ी साइबर शिकायतें दर्ज होना भी सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश और पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज सीएम से सुरक्षा कानून की मांग टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर…

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर