लालगंज क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से निकला मोहर्रम जुलूस, गूंजीं ‘या हुसैन’ की सदाएं

मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया बाजार, ड्रमंडगंज, महेशपुर, लालगंज, जगदीशपुर, बनकट, रामपुर वासिद अली, बामी, तुलसी सहित कई कस्बो व गांवों में मुहर्रम त्योहार शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल के बीच “या हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में शामिल ताजियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एक ताजिया हरे रंग तथा दूसरा लाल रंग का था, जिन्हें चांदी के वर्क, झालरों और रंग-बिरंगे झंडों से सजाया गया था। श्रद्धालु कंधों पर ताजिया उठाकर मातमी जुलूस में शामिल हुए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। भीषण गर्मी के बीच रोड़ पर नंगे पांव चलने में हो रही दिक्कत को लेकर दो टैंकरों से पानी का छिड़काव किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा और अधिकारियों ने लगातार निगरानी की। कर्बला पहुंचने के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाया गया। क्षेत्र के अन्य स्थानों से निकले ताजिया जुलूस भी शांतिपूर्वक कर्बला पहुंचकर संपन्न हुए।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर तथा थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे, चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने संभाली। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर बामी ग्राम प्रधान उमेश कुमार, लहंगपुर प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभूषण पाल, मुंशीपुर प्रधान प्रतिनिधि राम उजागिर मौर्य के अलावा भारी संख्या में पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार