दो माह बाद फिर सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश, प्रशासन का एक्शन

दो माह पहले हटा अतिक्रमण फिर लौटा! करोड़ों की सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश, प्रशासन का बुलडोजर एक्शन।

एंकर…भितरवार। भितरवार नगर में करोड़ों रुपये मूल्य की करीब एक बीघा भूमि पर दोबारा अतिक्रमण का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक-5 में ग्राम किशोली निवासी गुलाब सिंह रावत पर उसी भूमि पर फिर से कब्जा करने का आरोप है, जहाँ लगभग दो महीने पहले नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोबारा निर्माण और कब्जे की कोशिश की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई रुकवाई। इस दौरान वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद जितेंद्र परिहार भी मौके पर पहुंचे, जहाँ कथित अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई।

मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवदत्त कटारे और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते मौके पर रखा निर्माण सामग्री व अन्य सामान जब्त कर लिया। हालांकि मौके से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक ही भूमि पर बार-बार अतिक्रमण की कोशिश हो रही है, तो ऐसे मामलों में स्थायी और कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जे की कोशिश न हो।

फिलहाल तहसीलदार शिवदत्त कटारे के नेतृत्व में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि कथित अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है। :::

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार