“कुएं में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, एक घंटे चला रेस्क्यू भी न बच

कुएं में गिरने से महिला की मौत : कपड़े धोते समय फिसला पैर, एक घंटे चला रेस्क्यू; हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ा।

जालोर शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर रतनपुरा गांव में गुरुवार शाम कपड़े धोने गई महिला का पैर फिसलने से वह कुएं (बेरे) में गिर गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चलाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कपड़े धोते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रतनपुरा के ब्राह्मणवाला बेरा निवासी उषा देवी (पत्नी पुनमाराम माली) गुरुवार शाम करीब 4 बजे बेरे पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरीं।

बच्चों ने देखा तो मच गया हड़कंप

महिला को कुएं में गिरते हुए पास में मौजूद कुछ बच्चों ने देख लिया। बच्चों ने तुरंत दौड़कर ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया।

ट्रैक्टर और रस्सियों से निकाला बाहर

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और रस्सियों की मदद से महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उषा देवी को कुएं से बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सिविल डिफेंस टीम ने महिला को तत्काल अपने वाहन से जालोर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा