“सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत छात्रों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की बड़ी मुहिम

एंकर…
भितरवार। बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए भितरवार पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत थाना भितरवार पुलिस ने कस्बे के पी. ग्लोरियस कोचिंग सेंटर में विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को साइबर अपराधियों के नए-नए हथकंडों से सतर्क रहने की सीख दी।कार्यक्रम में बताया गया कि फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, निवेश के नाम पर ठगी, डेटा चोरी, साइबर बुलिंग, हैकिंग और पहचान चोरी जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस ने छात्रों को समझाया कि थोड़ी सी लापरवाही उनकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को साइबर ठगों के हाथों में पहुंचा सकती है। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान लोगों के साथ ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है और “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के माध्यम से आमजन को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार