“देवास जिला जेल में श्रीराम कथा का समापन, बंदियों को मिला जीवन परिवर्तन का संदेश”

देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

“जेल की दीवारों के बीच गूंजा राम नाम, बंदियों ने लिया आदर्श जीवन का संकल्प”
लोकेशन ~देवास मध्य प्रदेश
रिपोर्ट~ भालचंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ

देवास~ जिला जेल देवास में बंदियों के नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन गाथा” पर आधारित भव्य श्रीराम कथा का बुधवार को पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। कथा का आयोजन 18 जून से 24 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला जेल परिसर में किया गया। प्रख्यात कथा वाचक पंडित राजकुमार शर्मा “रामजी महाराज” ने सात दिनों तक भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा, सेवा, करुणा एवं धर्म के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, सदाचार, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता है। समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें जेल प्रशासन, स्टाफ एवं बंदियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। जिला जेल अधीक्षक विद्या भूषण प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और आत्मचिंतन का केंद्र है। श्रीराम कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का संदेश देता है। कथा आयोजन में मयूर राठौर एवं जयदीप तिवारी मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों एवं जेल प्रशासन द्वारा कथा वाचक पंडित राजकुमार शर्मा “रामजी महाराज” का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध