जालोर में पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जालोर में न्याय की मांग: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता की मांग
जालोर/भीनमाल: सी.आर. नंबर 197/2026, पुलिस थाना भीनमाल से जुड़े मामले में पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर जालोर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। अरणु निवासी भुराराम पुत्र कालामरामजी ने आरोप लगाया कि मामले में नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बाहर हैं, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. चैनाराम निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे और उनकी भूमिका संदिग्ध है। परिवार ने आरोप लगाया कि जांच को प्रभावित किया जा रहा है, इसलिए ए.एस.आई. चैनाराम की विभागीय जांच करवाकर मामले की जांच किसी अन्य ईमानदार एवं सक्षम अधिकारी को सौंपने की मांग की गई है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि मृतक की बड़ी बच्ची वर्तमान में अपनी वृद्ध दादी के साथ रह रही है। दादी के पास आय का कोई साधन नहीं होने से बच्ची के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। प्रशासन से बच्ची के लिए विशेष सहायता और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई है।
परिवार ने आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताते हुए तत्काल आर्थिक सहायता की भी मांग की है। साथ ही, पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबरों की सीडीआर (Call Detail Record) निकलवाने तथा घटना के समय घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच कराने की मांग भी उठाई गई है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित