गोहिंदा विद्यालय के समूह ने जीता प्रथम पुरस्कार

गोहिंदा विद्यालय के समूह ने जीता प्रथम पुरस्कार

एंकर…प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रसोइयों की कुकिंग प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण आयोजित
भितरवार। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आंगनबाड़ी एवं शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड की 75 रसोइयों ने भाग लेकर बच्चों को नियमित रूप से परोसे जाने वाले पौष्टिक भोजन को स्वयं तैयार कर आकर्षक एवं स्वादिष्ट थालियों के रूप में प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद, पौष्टिकता, स्वच्छता, गुणवत्ता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर पांच सदस्यीय मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नारायण, जनपद सीईओ श्री लक्ष्मी नारायण पिप्पल, क्वालिटी मैनेजर गिरिजेश तिवारी एवं बीआरसीसी नरहरि मिश्रा ने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में गोहिंदा प्राथमिक विद्यालय के जय हनुमान स्वयं सहायता समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह को ₹5000 नगद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर सुनीता स्वयं सहायता समूह एवं सपना स्वयं सहायता समूह गधोटा रहे, जिन्हें ₹3000-₹3000 के पुरस्कार प्रदान किए गए।
तृतीय स्थान पर जय भूरी माता समूह, जय गिरिराज समूह एवं बालाजी समूह ने स्थान बनाया, जिन्हें ₹2000-₹2000 नगद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में राधा रानी समूह, जय बजरंग समूह चिटोली एवं जय अम्बे समूह चिटोली को ₹1000-₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को भी बढ़ावा मिला।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित