पति-पत्नी का विवाद पहुंचा एसपी ऑफिस, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

पति बोला पत्नी से बचाओ,पत्नी बोली पति से,दोनों का विवाद सड़क पर

छतरपुर

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी रागनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वह पत्नी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जा रहे हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने एसपी से अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पति ने बताया कि पत्नी द्वारा जाल से गर्म पानी mere ऊपर फेंका गया, गेट में डंडे से तोड़ फोड़ की गई।

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उनके खिलाफ फर्जी शिकायतें कर रही है और उन्हें विभिन्न मामलों में झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसके पूर्व में भी दहेज एक्ट के मामले को न्यायालय ने खारिज कर दिया है, पति अपनी आपबीती सुनाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके।

इसके पूर्व में पत्नी रागनी द्वारा भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने पति के खिलाफ मारपीट और आग लगाने जैसे घटना का होना बताया गया

फिलहाल मामले में पत्नी पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह होगा कि एक घरेलू कलह में कौन कितना सही है पति पत्नी एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हो जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प