भरतपुर में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न

भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न

भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भरतपुर में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुकेश दाधीच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को व्यापक लाभ मिला है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है, जो विकसित भारत निर्माण का आधार है। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प