भरतपुर में ‘12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
सरकार के जनकल्याण कार्यों, विकास व नवाचार को किया आकर्षक रूप में प्रस्तुत
आमजन सूचना केन्द्र में देख सकेगें विकास कार्यों की झलक
भरतपुर, से केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपब्धियों पर आधारित 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के का शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केन्द्र में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिको के द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रदर्शनी में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को फ्लैक्स पर आकर्षक डिजाईनों में प्रदर्शित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा गत 12 वर्षों में किसान कल्याण, सैन्य सुविधाओं का विस्तार, विकसित भारत के संकल्प के लिए राष्ट्र निर्माण संस्थाओं के सशक्तिकरण, गरीब कल्याण के लिए 4 करोड के पक्के आवासों का निर्माण, 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, 9 करोड़ कुपोषण को हराने वाले लाभार्थियों, मुफ्त बिजली से लाभान्वित, 47 लाख घरों में सूर्यघर, 9 करोड़ से अधिक यात्राओं को आधुनिक रेल सुविधाओं की उपलब्धि प्रदर्शनी में बताई गई। इसी प्रकार गत 12 वर्षों में 26 शहरों में मेंट्रों सेवाओं का विस्तार, 60 करोड़ से अधिक नागरिकों को आयुष्मान भारत में मुफ्त इलाज, 25 करोड़ से अधिक नागरिकों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए किए गए प्रयास, 16 करोड़ों घरों में हर घर नल स ेजल, 40 लाख करोड़ के मुद्रालोन, 32 करोड़ महिलाओं के पीएम जनधन योजना, 3 करोड़ लखपति दीदी, 2 लाख से अधिक स्टार्टअप, स्पेश एवं सांईस टेक्नॉलोजी, सेमीकंडक्टर चिप निर्माण, स्वदेशी हथियार निर्माण की दिशा में कि गई प्रगति को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन कर अवलोकन करते हुए कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा विकासात्मक पहल के लिए किए गए कार्यों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत करनें की सराहना की। जिला अध्यक्ष ने प्रदर्शनी को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जन जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी आमजन को मिल सकेंगी। उन्होंने प्रदर्शनी का अधिक से अधिक प्रसार-प्रचार करने का सुझाव दिया जिससे आमजनता को जानकारी मिल सके। गिरधारी तिवारी ने कहा कि गत 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, गरीब कल्याण, ऊर्जा, खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है।
संयुक्त निदेशक जनसम्पर्क हरिओम सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी आमजन के लिए सूचना केन्द्र में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि राजकीय अवकाश शनिवार 13 जून एवं रविवार 14 जून को भी आमलोगों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी को देखने आने वाले नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार साहित्य भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर गिरधारी गुप्ता, जगदीश अजान, लाखन पहलवान, जगत गुर्जर, नरेन्द्र सिंघल, डॉ. वीरेन्द्र पचौरी सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

कानपुर-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और डंपर की टक्कर में 2 की मौत,

कानपुर से आ रही ट्रक और हाईवे में टक्कर हो गई टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक चालक और डंपर चालक मौके पर ही मृत्यु हो मौके पर पहुंचे हुए…

जैन मंदिरों में चोरी करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद

जैन मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिराह का पर्दाफाश• जैन मंदिरों से चोरी की गई 250 वर्ष पुरानी मूर्तियां बरामद।• शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कानपुर-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और डंपर की टक्कर में 2 की मौत,

कानपुर-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और डंपर की टक्कर में 2 की मौत,

भरतपुर में ‘12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

भरतपुर में ‘12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

जैन मंदिरों में चोरी करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद

जैन मंदिरों में चोरी करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद

12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के नाम

12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के नाम

दिल्ली में अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

दिल्ली में अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर