फर्जी नामांतरण का खेल उजागर? तहसीलदार-पटवारी पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

संदीप मौर्य

कटनी। जिले में भूमि नामांतरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति का नामांतरण कराने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता कुलवीर सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, गुरुनानक वार्ड, सब्जी मंडी स्थित भवन क्रमांक 1551 से संबंधित नामांतरण प्रकरण क्रमांक 249/अ-6/2012-13 में नियमों की अनदेखी करते हुए कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया। शिकायत में तहसीलदार, पटवारी धर्मेन्द्र त्रिपाठी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उक्त नामांतरण को न्यायालय में चुनौती दी गई थी। न्यायालय द्वारा 15 अप्रैल 2025 को पारित आदेश में संबंधित नामांतरण को निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब तक इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति का नामांतरण कर राजस्व अभिलेखों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को प्रभावित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य उनके पास उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।
कलेक्टर से की गई शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने तथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा