भदोही में 3-4 जून को TGT परीक्षा, 8220 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्हन 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) सकुशल आयोजित कराने विषयक बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद भदोही में निर्धारित 06 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8220 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
अपर जिलाधिकारी वि0 /रा0 शुभांगी शुक्ला ने निर्देश दिया की सभी 06 परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद ना हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। जनपद के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ,बस स्टेशन पर परीक्षा केदो सहित रैन बसेरा,गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए साइनेज, चार्ट बोर्ड लगवाए जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने में असुविधा न हो। परीक्षा की संबेदना शीलता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगाई अभ्यर्थियों को समय देखने के लिए। अभ्यर्थियों के चेकिंग के स्थान पर छाया की व्यवस्था अवश्य हो। सीएमओ सभी परीक्षा केदो पर ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लगाये जाने व ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं आई०टी० गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन / पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज औराई, भदोही परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु अतिरिक्त/पर्याप्त संख्या में सरकारी बसों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करेंगे। स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर, भदोही परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेगें

Related Posts

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन एंकर- जगदलपुर में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व…

कोटा निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन पर घमासान

कोटा निकाय चुनाव—नामांकन का आखिरी दिन कोटा में नामांकन का आखिरी दिन, टिकट को लेकर घमासान के बीच प्रत्याशियों ने भरे पर्चे कोटा 31 अगस्त, नगर निगम चुनाव को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

कोटा निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन पर घमासान

कोटा निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन पर घमासान

जयपुर निकाय चुनाव: अंतिम दिन 4,099 नामांकन दाखिल

जयपुर निकाय चुनाव: अंतिम दिन 4,099 नामांकन दाखिल

गोरखपुर में प्रेस परिषद की विज्ञापन उपसमिति का स्वागत

गोरखपुर में प्रेस परिषद की विज्ञापन उपसमिति का स्वागत

मनावर में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

मनावर में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

यातायात पुलिस की ईमानदारी, महिला को लौटाया पर्स

यातायात पुलिस की ईमानदारी, महिला को लौटाया पर्स