कलेक्टर ने जन चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम पंचायत में कलेक्टर ने लगाई जन चौपाल,देर रात तक सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

संवाददाता… लोकेंद्र सिंह सोलंकी

एंकर…ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान सूरज ढलते ही डबरा जनपद क्षेत्र की अजयगढ़ ग्राम पंचायत पहुंचीं,जहां उन्होंने देर रात 11 बजे तक जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली,
जन चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया,कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला