बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत

तेज रफ्तार स्कार्पियो हुई बेकाबू, राहगीर को रौंदा, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

एंकर – झांसी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है, क्योंकि मृतक के घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की खुशियां आने वाली थीं।

वीओ – नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ ऑफिस के पास विनोद कुशवाहा सड़क किनारे जा रहे थे, तभी काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टर्न लिया, लेकिन ड्राइवर कार को काबू में नहीं रख सका और विनोद कुशवाहा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद कुशवाहा मून सिटी क्षेत्र में मजदूरी का काम करके अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक के घर में आगामी 19 जून को लड़के की शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला