हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, 6 की मौत

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल की स्लैब गिरने से 6 की मौत, कई के दबे होने की आशंका

ANK – यूपी के हमीरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल गिरने से भीषण हादसा हो गया है। तेज आंधी-तूफान के कारण सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आंधी-पानी के अलर्ट के बाद भी रात में काम चल रहा था।

V/O – मामला कुरारा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर बेतवा पुल का है। रात अचानक तेज आंधी और तूफान आया। इस दौरान निर्माणाधीन पुल की सटरिंग ढह गई और उसके साथ ही स्लैब और कोठी भी नीचे गिर गई। आंधी-पानी के अलर्ट के बाद भी रात में काम चल रहा था, जिस दौरान मलबे में दबने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। SDRF की टीम भी राहत-बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला