वीर सपूत महावीर सिंह तोमर पंचतत्व में विलीन

अंचल का लाल वीर सपूत पंचतत्व में विलीन, 12 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि ,सशस्त्र सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

विगत बुधवार को हृदयगति रुक जाने से उड़ीसा के गोपालपुर में वीरगति को प्राप्त हुआ था चंबल का लाल वीर सपूत अमर शहीद हवलदार महावीर सिंह तोमर।

मुरैना /अंबाह। जहां चंबलांचल को वीर सपूतों की भूमि कहा जाता है और यहां शहादत का सिलसिला लगातार सतत् चल रहा है यहां के योद्धाओं ने प्रथम विश्व युद्ध से लेकर 1962, 1965, 1971, 1999 हर युद्ध में अपना पराक्रम दिखाया है व अपनी विशिष्ट सेवा के लिए पहचाने जाते हैं इसी क्रम में दिमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुत का पुरा निवासी अंचल के सपूत हवलदार महावीर सिंह तोमर 42 वर्ष,भारतीय सेना की एयर डिफेंस में सेवारत थे विगत बुधवार को अचानक हृदय रुक जाने से वीरगति को प्राप्त हुए थे उनके पार्थिव शरीर को हवाई सेवा से दिल्ली और दिल्ली से एंबुलेंस के माध्यम से का पार्थिव शरीर मुरैना के सर्किट हाउस पहुंचा जहां से पूरे सैनिक सम्मान के साथ काफ़िला व अंतिम पराक्रम यात्रा पैतृक गांव तक निकाली गई । 12 वर्षी पुत्र ने मुखाग्नि दी व अपने पीछे दो बेटियां एक बेटा माता-पिता और पत्नी को भी विलखता हुए छोड़ गए।
अंतिम यात्रा सलामी के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुरैना, दिमनी थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, मनोज सिंह तोमर अवधेश सिंह तोमर, भीमसेन सिंह तोमर रोहित शर्मा,शिवम व अन्य,भूतपूर्व सैनिक संगठन, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे
शहादत व सशस्त्र सलामी के दौरान भारत माता की जय हो हवलदार महावीर सिंह तोमर साहब अमर रहे की जय घोष गूंजते रहे व माहौल गमगीन रहा।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला